Newsroom Latest Updates & Legal Dispatch
Chhattisgarh • India • Judiciary • Career

The Rajpatra is your trusted source for the latest Chhattisgarh News, Local and Regional News, India News, Breaking News, Legal News, Supreme Court and High Court Updates, Government Job Notifications, Sarkari Naukri, CGPSC, CG Vyapam, Education News and Government Schemes. Get the latest news, important updates and reliable information from Chhattisgarh and across India. Stay informed with The Rajpatra for accurate, timely and comprehensive news coverage.

Legal News

राजनांदगांव: विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 67 मामलों का निपटारा, 1.86 करोड़ रुपये से अधिक की हुई समझौता राशि

•

राजनांदगांव, 23 नवंबर - छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिले में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में आयोजित इस अदालत में चेक बाउंस से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।



जिला एवं तालुका स्तर पर आयोजित इस विशेष लोक अदालत के लिए कुल 8 खंडपीठों का गठन किया गया था। इसमें राजनांदगांव के साथ-साथ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के न्यायालयों में लंबित परक्राम्य लिखत अधिनियम (धारा-138) के मामलों को निराकरण के लिए चिन्हांकित किया गया था।

लोक अदालत के दौरान न्यायालयों में लंबित कुल 164 प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 67 मामलों का आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इन मामलों में कुल 1 करोड़ 86 लाख 92 हजार 970 रुपये की निपटान राशि तय हुई। गौरतलब है कि इस विशेष आयोजन में प्री-लिटिगेशन (वाद-पूर्व) का कोई भी मामला प्रस्तुत नहीं किया गया।