Newsroom Latest Updates & Legal Dispatch
Chhattisgarh • India • Judiciary • Career

The Rajpatra is your trusted source for the latest Chhattisgarh News, Local and Regional News, India News, Breaking News, Legal News, Supreme Court and High Court Updates, Government Job Notifications, Sarkari Naukri, CGPSC, CG Vyapam, Education News and Government Schemes. Get the latest news, important updates and reliable information from Chhattisgarh and across India. Stay informed with The Rajpatra for accurate, timely and comprehensive news coverage.

India

प्रधानमंत्री मोदी ने अकाली दल के NDA में शामिल होने पर जताई खुशी, कहा- पंजाब में विकास को मिलेगी नई गति

•

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक है और इससे पंजाब में जनहितकारी शासन सुनिश्चित होगा, जो राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में मजबूत हुई अकाली दल-भाजपा गठबंधन की साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गठबंधन पंजाब की जनता की पसंद बनेगा और राज्य के विकास तथा जनकल्याण को नई दिशा प्रदान करेगा।

शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल